September 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

Jabalpur News: नशे की लत ने ली एक और जान, युवक की लाश बरामद, करिया पाथर बना नशेड़ियों का अड्डा

जबलपुर के घामापुर थाना क्षेत्र के करिया पाथर मरघटाई के पास एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के बारे में पूछताछ की। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में नशीले पदार्थों का सेवन आम हो गया है और बाहरी लोग यहां आकर नशा करते हैं।

लोगों का कहना है कि इस मुद्दे पर कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन नशा करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों ने इस क्षेत्र में बढ़ते नशाखोरी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नशीले पदार्थों के सेवन और उनकी बिक्री पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नशाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आयुष्मान भारत ‘निरामयम’ योजना में गड़बड़ी पर 83 अस्पतालों पर कार्रवाई

Newsdesk

जिले में 15 दिवस से अधिक ठहरने वाले व्यक्तियों की थाने में देनी होगी सूचना- कलेक्टर

Newsdesk

मॉडल रोड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, सीएमओ ने किया मैदानी निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading