23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

जमशेदपुर में शराब पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर की हत्या

जमशेदपुर, 10 जुलाई । जमशेदपुर शहर के बर्मामांइस थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने ही एक युवक शुभम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। वारदात मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने बुधवार को युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मारे गए युवक के परिजनों को बुधवार सुबह वारदात की जानकारी मिली। शुभम के भाई अनिल कुमार सिंह ने बर्मामाइंस निवासी सलिल दास और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार तड़के बर्मामाइंस पुलिस ने फोन कर बुलाया और तस्वीर दिखाई। तस्वीर की शिनाख्त करने के बाद बताया गया कि शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुभम जिस कंपनी में काम करता था, वहां ड्यूटी खत्म होने के बाद रात दस बजे घर लौटता था। मंगलवार की देर रात तक वह नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस के कॉल के बाद घटना का पता चला। पुलिस को जानकारी मिली है कि शुभम और उसके दोस्त सलिल दास एवं अन्य एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान शुभम का सलिल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सलिल ने पिस्टल से शुभम के सिर में गोली मार दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह सिटी एसपी ऋषव गर्ग सहित पुलिस के कई अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत इकट्ठा किए हैं। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment