23.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Mp News : मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड : इंदर सिंह परमार

मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में लागू होगा ड्रेस कोड: इंदर सिंह परमार

भोपाल, 11 जुलाई । बीजेपी शासित मध्य प्रदेश राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि पीएम श्री उत्कृष्ट महाविद्यालयों में जल्द ही ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। मंत्री इंदर सिंह परमार ने साफ किया कि पीएम श्री उत्कृष्ट महाविद्यालयों में ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय सभी समुदाय के लोगों और छात्र संगठनों से आपसी सहमति लेकर लिया गया है। परमार ने बताया कि, इसके परिणाम आने के बाद अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी इस तरह ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है। जिस तरीके से निजी महाविद्यालयों में इतनी अधिक फीस लेने के बावजूद वहां ड्रेस कोड लागू है, उसी तरह से सरकारी महाविद्यालयों में भी ड्रेस कोड लागू किया गया है। उन्होंने कहा, नई शिक्षा नीति के तहत में एक अनुशासन के रूप में यह क़दम मध्य प्रदेश सरकार की तरफ़ से उठाया गया है |

अन्य ख़बरें

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

खुशियों की दास्ता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading