October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रांची में युवक का अपहरण कर हत्या, जिकरा फॉल के पास से शव बरामद, दो गिरफ्तार

रांची, 11 जुलाई । रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक अजय महतो का अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव को जिकरा फॉल के पास जंगल में फेंक दिया गया। बुधवार रात हुई इस वारदात का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश मुंडा और कृष्णा महतो शामिल हैं। जगदीश मुंडा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि अजय महतो उसकी पत्नी को परेशान करता था। विरोध करने पर वह पूरे परिवार की हत्या की धमकी देता था। इसी वजह से उसने अजय महतो के अपहरण और हत्या की योजना बनाई। मृतक अजय महतो इसी थाना क्षेत्र के बेड़वारी गांव का रहने वाला था। आरोपियों ने ओझासाड़म गांव से उसका अपहरण किया और बाइक पर बिठाकर जंगल की तरफ ले गए। वहां धारदार हथियार और पत्थर से कूचकर अजय की हत्या की गई और शव को जिकरा फॉल के पास फेंक दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को शव बरामद कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में खलारी के डीएसपी रामनारायण चौधरी की अगुवाई वाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment