November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Bihar Crime : अवैध संबंध में युवक की गोली मारकर हत्या

पटना, 12 जुलाई । बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अवैध संबंध में हत्या का मामला बता रही है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह दोघरा गांव के रहने वाले रामाधार यादव के पुत्र अंजित कुमार (32) की गांव में ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है मृतक सुबह खेत की ओर चारा काटने गया था तभी बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही इनकी मौत हो गयी। दानापुर (दो) के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने घटना के संबंध में बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अंजित कुमार की हत्या का आरोप गांव के ही जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार और अन्य पर लगाया गया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले मृतक आरोपियों की बहन के साथ गलत काम करते पकड़ा गया था। आशंका है कि इसी के बदले की कार्रवाई के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया, हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है तथा सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, ‘हाइलो ओपन’ जीतकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment