October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Noida News : पुलिस मुठभेड़ में ठक-ठक गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में ठक-ठक गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 12 जुलाई । नोएडा पुलिस और ठक-ठक गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों ने एनसीआर में आतंक मचा रखा था। इनमें दीपक के खिलाफ 50 से ज्यादा मुकदमे एनसीआर में दर्ज हैं और इम्तियाज पर 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-39 थाना पुलिस और ठक-ठक गैंग के बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दीपक उर्फ मनीष और इम्तियाज उर्फ अरमान को सेक्टर-41 चौकी के पीछे से गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने इन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो ये लोग भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने इनका पीछा किया। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई। बाइक को दिल्ली के सफदरजंग थाना क्षेत्र के चुराया गया था। पुलिस चोरी के तीन लैपटॉप व 8,000 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले ठक-ठक गैंग के सदस्य हैं। अभियुक्त दीपक के खिलाफ विभिन्न थानों में 50 से भी अधिक मामले तथा अभियुक्त इम्तियाज उर्फ अरमान के विरुद्ध 32 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर में पार्किंग या सुनसान इलाकों में खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाते थे और उनके शीशे तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे। बीते कई सालों से दोनों बदमाश एनसीआर में ठक-ठक गिरोह के सक्रिय सदस्य थे और सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment