23.2 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू

हिमाचल प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू

शिमला, 13 जुलाई | हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार को शुरू हो गई। इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच है। 10 जुलाई उपचुनाव सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। जिसमें देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर 70.7 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 3 निर्दलीय सदस्यों के इस्तीफे से बनी रिक्तियों को भरने के लिए मतदान कराया गया। ये सभी अब भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। प्रदेश में सीधी टक्कर पारंपरिक कट्टर प्रतिद्वंद्वियों- कांग्रेस और भाजपा के बीच है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की साख भी दांव पर है, क्योंकि उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर कांगड़ा जिले के देहरा से चुनाव लड़ रही हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र 2010 में परिसीमन के बाद बना था और कांग्रेस ने कभी इस सीट पर जीत हासिल नहीं की है। मुख्यमंत्री ने दो अन्य सीटों की तुलना में देहरा में आक्रामक रूप से प्रचार किया था, ताकि कमलेश ठाकुर की जीत सुनिश्चित हो सके। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह से है, जिन्होंने 2022 में लगातार दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सीट जीती थी। राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में सभी चार सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए नालागढ़ से के.एल. ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। यहां उनका मुकाबला क्रमश: कांग्रेस के हरदीप बावा और पुष्पेंद्र वर्मा से होगा। केएल ठाकुर और आशीष शर्मा दोनों ने भाजपा में शामिल होने से पहले 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सीटें जीती थीं। दोनों ने होशियार सिंह के साथ मार्च 2024 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

अन्य ख़बरें

जुलाई में भारत का औद्योगिक उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा, विनिर्माण क्षेत्र की मजबूत प्रदर्शन से मिली रफ्तार

Newsdesk

‘कृष्ण’ नाटक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचेगा संस्कृति और धर्म का संदेश : शोभा दीपक सिंह

Newsdesk

‘सब कुछ एक ही झटके में बह गया, 30-35 किमी का क्षेत्र हुआ तबाह’, बाढ़ के बाद नेपाल में राहत और बचाव कार्य जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading