23.6 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Noida News – नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को किया गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

नोएडा, 13 जुलाई । नोएडा पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध असलहा, बिना नंबर प्लेट की बाइक और लूट का फोन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बीती देर रात थाना फेस-3 पुलिस ने चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। लेकिन वे रुकने के बजाए होटल अंतारा के सामने से विपरीत दिशा में सेक्टर-67 की सर्विस रोड पर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की ग्रीन बेल्ट के पास फिसलकर गिर गई। पुलिस को पीछे आता देख उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे (24) पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दूसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक चोरी की अपाचे बाइक, दो मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा खोखा व एक खाली खोखा बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे बुलंदशहर का रहने वाला है। अभी वह गाजियाबाद स्थित खोड़ा कालोनी में रहता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चार मुकदमें दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें

हॉकी इंडिया ने महिला हॉकी टीम के लिए 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की

Newsdesk

कभी आईएफएस अफसर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, दो नंबर से पास होने का सुनाया था किस्सा

Newsdesk

ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बांधी राखी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading