November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीराष्ट्रीयव्यापार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है उद्योग जगत का भविष्य: विशेषज्ञ

पेरिस, 13 जुलाई | विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि मानव केंद्रित मोबाइल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ही उद्योग जगत का भविष्य है और यूजर्स के लिए हाइब्रिड एआई सर्वश्रेष्ठ संभावित मोबाइल एआई अनुभव हासिल करने का एकमात्र तरीका है। एआई सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि केवल अच्छे काम करने के लिए नवाचार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी के साथ ऐसा करना भी उतना ही जरूरी है। सैमसंग के मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस के ईवीपी और मोबाइल आरएंडडी कार्यालय के प्रमुख वोन-जून चोई ने कहा, “हमने कुछ ही महीनों में गैलेक्सी एआई को डेमोक्रेट बनाया है और अधिक मॉडल व फॉर्म फैक्टर तक अपनी पहुंच बढ़ाई है। हमारे उद्योग भागीदारों के सहयोग और हाइब्रिड एआई के लिए हमारे विशिष्ट अप्रोच के माध्यम से यह उपलब्धि संभव हुई है। ताकि यूजर्स को सबसे व्यावहारिक, विश्वसनीय और मोबाइल एआई अनुभव प्रदान किया जा सके।” वहीं, गोल्डस्मिथ्स यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के डॉ. क्रिस ब्राउर के अनुसार, यह एआई और संकेतकों के बीच संबंधों की खोज और समझने का पहला चरण है। जिन्हें हम जानते हैं कि वे किसी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता से संबंधित हैं। क्रिस ब्राउर ने आगे कहा, “हमने जिन प्रमुख संकेतकों पर ध्यान दिया, वे रचनात्मकता, उत्पादकता, शारीरिक स्वास्थ्य और सामाजिक संबंध से संबंधित थे। हमने पाया है कि एआई यूजर्स के लिए आने वाले समय में अपार संभावनाएं स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही हैं।” गूगल के जेमिनी एक्सपीरियंस और गूगल असिस्टेंट की उपाध्यक्ष जेनी ब्लैकबर्न ने कहा कि सैमसंग जैसे भागीदारों से अत्याधुनिक मोबाइल उपकरणों के बिना हमारे विश्व स्तरीय प्लेटफार्मों की क्षमताओं का कम उपयोग होगा। उद्योग विशेषज्ञों ने जिम्मेदार एआई अनुभव बनाने पर भी विचार-विमर्श किया। अर्थशास्त्री और नीति विश्लेषक लूसिया रूसो ने कहा कि एआई पॉलिसी ऑब्जवेटरी नीति निर्माताओं को विकास संग आगे बढ़ते रहने में मदद करेगी। हम सरकार और प्रमुख तकनीकी कंपनियों के लीडर्स के साथ सीधे काम करते हैं।

अन्य ख़बरें

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 2 से 3 नवंबर तक करेंगे हड़ताल; 10,000 से अधिक कर्मचारियों का समर्थन

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, दिल्ली समेत 7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; 2027 में व्यापक लॉन्च की तैयारी

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment