October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

मैं चाहता हूं मेरी सफलता और रोमांचक सफर का हिस्सा मेरे माता-पिता बनें : पावेल गुलाटी

मुंबई, 15 जुलाई। एक्टर पावेल गुलाटी ने अपने माता-पिता को दिल्ली से मुंबई ले जाने का फैसला किया है। पावेल गुलाटी चाहते हैं कि वे उनकी सफलता और आने वाले रोमांचक समय का हिस्सा बने। पावेल गुलाटी का मानना है कि प्रियजनों को अपने करीब पाकर न केवल उन्हें सुकून मिलेगा, बल्कि उनके माता-पिता भी उनकी यात्रा के गवाह बन सकेंगे। पावेल गुलाटी मूल रूप से नई दिल्ली के रहने वाले हैं। एक्टर का कहना है, ”मैं हमेशा अपने माता-पिता के बहुत करीब रहा हूं। मेरे पूरे करियर में उनका सपोर्ट अटूट रहा है। अब जब चीजें बेहतर हो रही हैं, तो मैं चाहता हूं कि वे मेरी सफलताओं और आने वाले रोमांचक सफर का वो हिस्सा बनें।” एक्टर का कहना है कि उनका परिवार ही उनके लिए सब कुछ है। उन्होंने कहा, “उन्हें मुंबई ले जाना मेरे लिए यह सुनिश्चित करने का तरीका है कि हम उन अच्छे पलों को एक साथ साझा कर सकें। परिवार ही सब कुछ है। उन्हें अपने पास रखने से खुशी की भावना आती है जो अनमोल है।” पावेल गुलाटी ने शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के लिए असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। 2014 में ‘युद्ध’ से बतौर एक्टर टेलीविजन में डेब्यू किया। फीचर फिल्म के बजाय पावेल ने 2016 में फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के लिए शॉर्ट फिल्म ‘क्वीन ऑफ हार्ट्स’ को चुना। तब से उन्होंने ‘इत्तेफाक’, ‘कलंक’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘थप्पड़’, ‘दोबारा’, ‘गुडबाय’ और ‘आई लव यू’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। एक्टर पावेल गुलाटी जल्द ही शाहिद कपूर के साथ ‘देवा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment