October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नासिक के अंजनेरी झरने में फंसे पर्यटकों को वन विभाग की टीम ने बचाया

अंजनेरी झरने में फंसे पर्यटकों को वन विभाग की टीम ने बचाया

नासिक, 15 जुलाई । महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच कुछ पर्यटक नासिक के अंजनेरी गए थे। पर्यटक अंजनेरी झरने में बारिश का लुत्फ उठा रहे थे। अचानक भारी बारिश होने से सभी पर्यटक झरने में फंस गए। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने मानव श्रृंखला बनाकर सभी पर्यटकों को करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया। भारी बारिश के बीच झरने में फंसे पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग के अधिकारियों को वीडियो में मानव श्रृंखला बनाकर पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह घटना रविवार दोपहर की है। बता दें कि देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। जिस वजह से नदियां उफान पर हैं और कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार और मंगलवार को को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कई हिस्सों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार यानी आज कर्नाटक के कई हिस्सों और केरल में भारी बारिश की संभावना है। आने वाले चार पांच दिनों के दौरान मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने मंगलवार तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment