19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘मिसेज’ एक महिला की जटिल यात्रा को दिखाती है : सान्या मल्होत्रा

 मुंबई, 15 जुलाई । बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ​​अपनी फिल्म ‘मिसेज’ की स्क्रीनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगी। एक्ट्रेस की ‘फिल्म’ मिसेज का मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024 (आईएफएफएम) में प्रीमियर होगा। एक्ट्रेस सान्या ने कहा, “मैं रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं कि ‘मिसेज’ का मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर होगा। यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। यह फिल्म समाज की अपेक्षाओं के बीच अपनी आवाज तलाशने की कोशिश कर रही एक महिला की जटिल (पेचीदा) और बारीक यात्रा को दर्शाती है।” ऑस्ट्रेलिया में प्रीमियर के दौरान एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म की डायरेक्टर आरती कदव भी होंगी। एक्ट्रेस सान्या ने आगे कहा, “आरती कदव और पूरी टीम के साथ काम करना एक बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा है। मेरा मानना ​​है कि यह कहानी हर जगह दर्शकों को पसंद आएगी। मैं इसे आईएफएफएम में दर्शकों के साथ शेयर करने के लिए उत्सुक हूं।” एक्ट्रेस का कहना कि फिल्म फेस्टिवल हमेशा से ही विभिन्न नैरेटिव का जश्न मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म रहा है। फिल्म ‘मिसेज’ एक महिला की पेचीदा (जटिल) लाइफ को दर्शाती है, जिसका किरदार सान्या ने निभाया है। वह फिल्म में ट्रेनी डांसर और डांस टीचर हैं। जो अपनी शादी के बाद एक पत्नी होने की चुनौतियों का सामना करती है, साथ ही अपना रास्ता और आवाज तलाशने की कोशिश करती है। सान्या को इससे पहले न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था। उन्हें आईएफएफएम 2024 में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के लिए भी नामांकित किया गया है। बता दें कि ‘मिसेज’, मलयालम फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ की हिंदी रीमेक है। मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2024, 15 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading