23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ओली ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, भारत के साथ रिश्तों को नई ऊंचाई देने की जताई प्रतिबद्धता

काठमांडू, 15 जुलाई। नेपाल के नये प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश पर धन्यवाद देते हुए सोमवार को दोनों पड़ोसी देशों के बीच “ऐतिहासिक संबंधों” को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया। ओली ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आपकी गर्मजोशी भरी बधाई के लिए धन्यवाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मैं आपके साथ मिलकर नेपाल-भारत संबंधों को हमारे पारस्परिक हितों में और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मिलकर हम हमारे ऐतिहासिक रिश्ते को नई ऊंचाई प्रदान कर सकते हैं।” इससे पहले आज नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट, सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष 72 वर्षीय ओली को पद की शपथ दिलाई। वह चौथी बार पहाड़ी देश के प्रधानमंत्री बने हैं। पीएम मोदी ने ओली के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने पर एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें बधाई दी और भारत तथा नेपाल के बीच मैत्री के गहरे रिश्ते को और मजबूत करने तथा पारस्परिक लाभप्रद सहयोग के विस्तार के लिए काम करने की उम्मीद जताई। चार दलों के गठबंधन की सरकार का नेतृत्व करने वाले ओली ने पुष्प कमल दहल की जगह ली है।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading