20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए काशीवासियों के अलग प्रवेश द्वार का सफल ट्रायल

वाराणसी, 15 जुलाई । वाराणसी में काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए काशीवासियों के लिए अलग प्रवेश द्वार खोलने की चर्चा कई दिनों से चल रही है। अब मंदिर प्रशासन द्वारा इसका सफल ट्रायल कर लिया गया है। आगामी कुछ दिनों में रोजाना प्रवेश की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से काशीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल काशीवासी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए अलग द्वार की मांग कर रहे थे। अब प्रशासन ने इसको लेकर सफल ट्रायल कर लिया है। कुछ दिनों में ही यह व्यवस्था रेगुलर कर दी जाएगी। 22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है, इसके कारण वाराणसी में कांवड़ियों की भारी संख्या दिखेगी। ऐसे में मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए अलग द्वार मिलने से यहां के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसको लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि “काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा काशीवासियों के लिए मंदिर परिसर में एक अलग प्रवेश द्वार की सुविधा दी गई है। इसमें नियमित दर्शनार्थियों और काशी की जनता के लिए यह सुविधा दी जाएगी कि वो सुबह चार से पांच बजे के बीच शिवलिंग का स्पर्श दर्शन और शाम को चार से पांच बजे तक बाबा का झांकी दर्शन कर पाएंगे।” उन्होंने बताया कि, “अलग द्वार से प्रवेश करने का सफल ट्रायल काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा किया गया। काशीवासी दर्शन से पहले अपना पहचान पत्र दिखाएंगे। इसके बाद प्रवेश द्वार से उनको एंट्री दी जाएगी। दो से तीन दिनों में इस सुविधा को पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा। इस सुविधा से यहां के लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है की आम लाइन में लगकर दर्शन के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading