November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा : पत्नी की हत्या के बाद 16 साल से था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 नोएडा, 16 जुलाई । नोएडा पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार था। इन 16 सालों में वह कई अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था। उसे पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। नोएडा की थाना फेज-2 पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 25,000 रुपए के इनामी आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 5 दिसंबर 2008 को अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में प्रेशर कुकर सिर पर मारने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने संजय पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने बताया कि संजय कई सालों से अलग-अलग राज्यों में भेष और नाम बदलकर रह रहा था। एक राज्य में दो-तीन साल रहने के बाद आरोपी दूसरी जगह भाग जाता था। नई जगह पर वह अपना नाम फिर बदल लेता था और पहचान बदलकर वहां पर काम शुरू कर देता था।

अन्य ख़बरें

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, ‘हाइलो ओपन’ जीतकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment