18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

चोट के कारण मेसी अनिश्चित काल के लिए मैदान से बाहर

Messi ruled out indefinitely due to ankle ligament injury

नई दिल्ली, 17 जुलाई। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी कोपा अमेरिका के फाइनल में चोटिल होकर बाहर चले गए थे। लेकिन अर्जेंटीना ने उनके बिना भी एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। खास बात ये है कि मेसी सही से चल भी नहीं पा रहे थे लेकिन इसके बावजूद वो बेंच से उठकर गए और टीम के साथ जीत का जश्न मनाया। हालांकि, मेसी की चोट को लेकर उनके फैंस काफी परेशान हैं। उनके दाहिने टखने में बहुत अधिक सूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। इस बीच मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी ने पुष्टि की है कि उनके कप्तान को ‘दाहिने टखने के लिगामेंट में चोट’ लगी है। उनकी वापसी की कोई तय तारीख नहीं होगी। लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में इस पर चीजें साफ होंगी। इंटर मियामी के बयान में कहा गया, “मेडिकल जांच के बाद, यह निर्धारित किया गया है कि लियोनेल मेसी को दाहिने टखने के लिगामेंट में चोट लगी है। कप्तान की उपलब्धता समय-समय पर किए जाने वाले आकलन और उनकी रिकवरी की प्रगति के आधार पर निर्धारित की जाएगी।” मियामी के कोच मार्टिनो ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, “मेसी की काफी चोट लगी है, उनका टखना मुड़ गया था। इसलिए जांच की आवश्यकता है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी होगी। स्थिति की गंभीरता का पता लगाने के लिए परीक्षण किए जाएंगे। हमें काइनेसियोलॉजिस्ट वाल्टर इंसाउराल्ड के माध्यम से सूचित किया जाता है, जो राष्ट्रीय टीम के भी काइनेसियोलॉजिस्ट हैं।” मेस्सी अमेरिका में अपने कार्यकाल के दौरान शानदार फॉर्म में रहे हैं। आठ बार बैलन डी’ओर विजेता ने 12 एमएलएस मैचों में 12 गोल किए हैं और 13 गोल में मदद की है। बता दें, अर्जेंटीना ने रविवार को फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में मार्टिनेज के अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत कोलंबिया को 1-0 से हराकर अपना रिकॉर्ड 16वां कोपा अमेरिका खिताब हासिल किया।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading