October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पप्पू यादव ने की मुकेश सहनी से मुलाकात, सरकार से दोषियों को जल्द सजा देने की मांग

darbhanga bihar, 17 जुलाई । बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बुधवार को दरभंगा के बिरौल पहुंचे और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से मिलकर उनके पिता की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की देर रात निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह इनका शव दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित उनके आवास से बरामद किया गया था। मंगलवार की रात उनका अंतिम संस्कार किया गया। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को बिरौल के सुपौल गांव पहुंचकर मुकेश सहनी से मुलाकात की। उस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सहनी के पिताजी बेहद सज्जन व्यक्ति थे। किसी के साथ उनका कोई विवाद नहीं था। बावजूद इसके जिस बेरहमी से उन्हें मारा गया, उससे रूह कांप जाती है। सांसद ने कहा कि यह घटना सिर्फ मुकेश सहनी के लिए ही नहीं, प्रदेश भर के तमाम लोगों के लिए दुखद है। घटना की जानकारी के बाद मेरी मां भी रोने लगी। बाबूजी भी परेशान हो गए। सरकार से अपील है कि मामले में जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ा जाए और 3 महीने के अंदर स्पीड ट्रायल से उनको फांसी की सजा मिले। मुकेश सहनी के साथ आज सभी लोग मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपराधी किसी दल, जाति का नहीं होता है, वह बस अपराधी होता है। इसलिए किसी को भी इस मामले में पार्टी, जाति छोड़कर इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए सभी की राय लेनी चाहिए और ऐसे मामलों पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment