22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

Gunfight erupts between security forces & terrorists in J&K’s Kupwara

श्रीनगर, 18 जुलाई । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक नई मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि 6 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घुसपैठ का यह एक नया प्रयास है या आतंकवादी पहले से ही इलाके में मौजूद थे। 14 जुलाई को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से लैस तीन आतंकवादी मारे गए थे, जब सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। इससे पहले गुरुवार को ही डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई जिसमें दो जवान घायल हो गए। मुठभेड़ जिले के कास्तीगढ़ इलाके में चल रही थी। बता दें कि 16 जुलाई को इसी जिले के भाटा देस्सा इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिक और एक स्थानीय पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading