November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Noida News : एसी में ब्लास्ट के चलते फूड पैकेजिंग कंपनी में लगी आग

नोएडा : एसी में ब्लास्ट के चलते लगी फूड पैकेजिंग कंपनी में आग

नोएडा, 19 जुलाई। नोएडा के फूड पैकेजिंग कंपनी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। जिसके चलते आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पैकेजिंग कंपनी के फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी थी। आग लगने का कारण एसी में ब्लास्ट बताया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर के सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे नोएडा के सेक्टर 10 में बनी एक फूड पैकेजिंग कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। शुरुआती तौर पर धुुआं ज्यादा होने की वजह से स्मोक एक्सट्रैक्शन मशीन की मदद लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि हमारे कर्मचारियों को बीए सेट पहनकर अंदर जाना पड़ा और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। जिस वक्त कंपनी में आग लगी थी, उस वक्त कंपनी खुली ही थी और फर्स्ट फ्लोर के एसी में आग लगने की वजह से नीचे रखे सामान में आग फैल गई थी। कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं फंसा था। सभी बाहर आ चुके थे और उसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया था। जिसे पूरी तरीके से बुझा लिया गया। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एसी की वजह से ही सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। एसी में ब्लास्ट होने और उसकी तारों का कमजोर होना ही आग लगने की मुख्य वजह बनकर सामने आई है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

Leave a Comment