22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयप्रादेशिकराष्ट्रीयव्यापार

Microsoft Server Down – माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक गड़बड़ी के कारण फ्लाइट्स में देरी, चेक-इन, बुकिंग प्रभावित

नई दिल्ली, 19 जुलाई  माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर आई गड़बड़ी के कारण भारत तथा दुनिया के कई अन्य देशों में विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान फ्लाइटों के टेकऑफ में देरी और चेक-इन तथा बुकिंग में भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बताया कि वहां सेवाएं अस्थायी तौर पर प्रभावित हुई हैं। एक्स पर एक पोस्ट में उसने कहा कि “वैश्विक आईटी समस्या के कारण” कुछ सेवाओं पर अस्थायी प्रभाव पड़ा है। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट में गड़बड़ी के कारण “हमारे सिस्टम फिलहाल प्रभावित हैं”। उसने कहा कि इस दौरान बुकिंग, चेक-इन और बोर्डिंग पास एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा कुछ फ्लाइटों में देरी भी हो सकती है। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने कम से कम 13 फ्लाइटों के समय में बदलाव की सूचना दी है। उसने कहा कि बुकिंग, चेक-इन, और बुकिंग मैनेजमेंट जैसी ई-सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एयरलाइंस ने बताया, “हमने सभी एयरपोर्ट पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।” सभी यात्रियों को सामान्य समय की तुलना में यात्रा के लिए पहले हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए कहा गया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने बताया कि उसके डिजिटल सिस्टम अस्थायी रूप से प्रभावित हुए हैं जिसके कारण देरी हुई है। उसने यात्रियों को उसी के अनुरूप अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading