October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

INDORE News – इंदौर में केंद्रीय विद्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

इंदौर, 20 जुलाई। इंदौर के आईआईटी कैंपस में स्थित एक स्कूल को 15 अगस्त को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा ईमेल शुक्रवार शाम स्कूल प्रिंसिपल की ऑफिशियल आईडी पर आया। स्कूल प्रिंसिपल को शुक्रवार शाम 5:22 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें 15 अगस्त को स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह घटना सिमरोल स्थित आईआईटी कैंपस के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुई। ईमेल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का नाम लिखा है। ईमेल में कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी है। इसके बाद कैंपस में हड़कंप मच गया। सिमरोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मेल में 15 अगस्त को स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी समेत कई अपशब्द लिखे हैं। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। मेल मिलने के बाद आईआईटी कैंपस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी छात्रों को आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। गेट नंबर 2 के अंदर अभिभावकों को जाने की अनुमति नहीं है। साइबर टीम भी मेल की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान भी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी देश के कई स्कूलों को ऐसे मेल आ चुके हैं। जांच में किसी न किसी की शरारत पाई जाती है। हालांकि इंदौर पुलिस मेल मिलने के बाद अलर्ट हो गई है। एहतियातन सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment