22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के बाद विमानों का संचालन हुआ सामान्य, नागर विमानन मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली, 20 जुलाई । माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर आई गड़बड़ी के कारण विमानन सेवा में आई बाधा अब ठीक हो गई है। नागर विमानन मंत्रालय की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया, “आज सुबह 3 बजे से देश के सारे हवाई अड्डों पर हवाई प्रणाली ने सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर दिया। अब उड़ान परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है। कल व्यवधान के कारण कार्य लंबित हुआ था। और आज यह धीरे-धीरे सही हो गया। हम अब सारी समस्याओं के खत्म होने की उम्मीद करते हैं।” “हम विमानन कंपनियों द्वारा दिये जाने वाले रिफंड और टिकटों के समायोजन के साथ हवाई अड्डों पर उड़ान परिचालन की लगातार निगरानी कर रहे हैं। हम आपके धैर्य के लिए आभारी हैं।“ गौरतलब है कि शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में वैश्विक स्तर पर आई गड़बड़ी के कारण फ्लाइट्स में हुई देरी से यात्री बुरी तरह प्रभावित हुए। फ्लाइट्स को टेकऑफ में देरी के अलावा, चेक-इन तथा बुकिंग में भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। दुनिया भर में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम में तकनीकी खराबी का असर कई एयरलाइन्स पर पड़ा। इसकी वजह से भारत समेत दुनिया के कई देशों के विमान एयरपोर्ट पर ही खड़े रह गए। मुंबई के अंधेरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस में गड़बड़ी के कारण ऑनलाइन चेक-इन सेवा बंद कर दी गई थी। इतना ही नहीं, इस गड़बड़ी के चलते हुई अव्यवस्था का असर रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दिया था। इधर नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हैदराबाद एयरपोर्ट पर कई उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी।

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading