18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

इंडियन इंग्लिश कभी-कभी कंफ्यूज कर सकती है : सोनम कपूर

Sonam Kapoor ponders over creative Indian English phrases

मुंबई, 20 जुलाई । बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने संदीप नुलकर की किताब ‘माइंड इट! : ए टंग-इन-चीक लुक एट हाउ इंडियन इंग्लिश कैन एम्यूज एंड इवन कन्फ्यूज’ से एक इंडियन इंग्लिश फ्रेज ‘टाइट स्लैप’ के यूनीकनेस पर बात की है। सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस किताब से एक अंश शेयर किया है। उन्होंने इसके टाइटल में लिखा है ” ‘टाइट स्लैप’ सिर्फ इंडियन इंग्लिश में ही कहा जाता है, बाकी जगहों पर इसे ‘हिट हार्ड’ कहा जाता है।” यह किताब बताती है कि कैसे इंडियन इंग्लिश कभी-कभी कंफ्यूज कर सकती है या रोचक हो सकती है। इसमें 100 से ज्यादा क्लासिक “इंडियनिज्म” का कलेक्शन पेश किया गया है। सोनम कपूर को बॉलीवुड में ‘फैशनिस्टा’ का टैग भी मिला हुआ है। उनकी लाइफ के बारे में बात करें तो सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की। इसी दौरान भंसाली ने उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘सांवरिया’ का ऑफर दिया। एक्ट्रेस बनने के लिए सोनम ने तकरीबन 30 किलोग्राम वजन कम किया। ‘सांवरिया’ के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। इसके बाद वह ‘दिल्ली 6’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘आयशा’, ‘थैंक्यू’, ‘मौसम’ और ‘प्लेयर्स’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। ये सब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चलीं। साल 2013 में आई ‘रांझना’ उनके करियर ग्राफ को तेजी से ऊपर ले गई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। उसी साल उनकी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। हिट फिल्म देने के बाद उन्होंने ‘बेवकूफियां’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों में काम किया। वह सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी दिखाई दीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। वहीं ‘नीरजा’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड भी मिला। साल 2018 में उन्होंने ‘पैडमैन’ फिल्म में अहम भूमिका निभाई। इसी साल, 8 मई को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। उनका एक बेटा वायु भी है। शादी के बाद वह ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘संजू’, ‘द जोया फैक्टर’, ‘एके वर्सेज एके’ और ‘ब्लाइंड’ में नजर आ चुकी हैं। वह जल्द ही ‘बैटल फॉर बिटोरा’ में दिखाई देंगी।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading