22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयप्रादेशिकराष्ट्रीय

सऊदी अरब में फंसा आंध्र प्रदेश का वीरेंद्र, खाने-पीने को तरसा, भारत सरकार से मांगी मदद

नई दिल्ली, 20 जुलाई । आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के रहने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीरेंद्र नाम के शख्स ने भारत सरकार से उसे सऊदी अरब से वापस लाने की गुहार लगाई है। जिले के इसुका पुडी गांव के वीरेंद्र कुमार की उम्र 23 साल है। वीरेंद्र 10 जुलाई 2024 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक एजेंट के जरिए कतर गया था। हालांकि, बाद में उसे सऊदी अरब ले जाया गया और रेगिस्तान में ऊंट चराने की नौकरी पर रख दिया गया। जानकारी के अनुसार, एक एजेंट ने वीरेंद्र को घर पर खाना बनाने का काम देने की बात कही थी, लेकिन उसे रेगिस्तान में ऊंटों की रखवाली के लिए रख दिया गया। एजेंट ने उससे एक लाख सत्तर हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी की और बाद में रेगिस्तान में छोड़ दिया। वायरल वीडियो में वीरेंद्र भारत सरकार से मदद की गुहार लगाता दिख रहा है। सेल्फी वीडियो में वो बेबस और थका हारा दिख रहा है। रेगिस्तान में खड़ा वीरेंद्र कहता है कि उसे भोजन और पानी भी नहीं मिल रहा है। उसे खून की उल्टियां हो रही हैं और उसकी तबियत भी काफी खराब है। उसने यह भी कहा कि रेगिस्तान में उसे किसी तरह की कोई मदद भी नहीं मिल पा रही है। दूसरे ओर वीडियो सामने आने के बाद वीरेंद्र के परिजन भी काफी परेशान हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सरकार से जल्द ही वीरेंद्र को वापस लाने की गुहार लगाई है।

अन्य ख़बरें

एससीओ समिट में ईरान को भारत से बड़ी उम्मीदें: पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात में होर्मुज और चाबहार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading