October 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘सानू आजकल शीशा बड़ा छेड़ दा’ पर दीपिका सिंह ने किया बेहद खूबसूरत डांस, वायरल हो रहा वीडियो

मुंबई, 22 जुलाई । ‘दीया और बाती हम’ से नेम फेम कमाने के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की किस्मत पूरी तरह बदल चुकी है। वह अपनी एक्टिंग के अलावा, डांस वीडियो के लिए भी काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने सोमवार को अपनी एक डांस वीडियो साझा की जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। दीपिका सिंह ने अपनी इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में वह पंजाबी गाना ‘सानू आजकल शीशा बड़ा छेड़ दा’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस सूट के साथ उन्होंने ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था। लुक की बात करें तो उन्होंने अपना बालों को खुला रखा और माथे पर बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहना, साथ दोनों हाथों में एक-एक कंगन थे। उनके लुक को देख ऐसा लग रहा था कि उन्होंने शूटिंग के बीच अपने इस डांस वीडियो को बनाया है। ‘सानू आजकल शीशा बड़ा छेड़ दा’ गाने को पंजाबी फिल्म ‘इक्को मिक्के’ से लिया गया है। इस गाने में आवाज देने के साथ-साथ लिरिक्स लिखने और कंपोज करने का काम सतिंदर सरताज ने किया है। फिल्म में सतिंदर सरताज, अदिति शर्मा, सरदार सोही, महाबीर भुल्लर, शिवानी सैनी, वंदना शर्मा, बेगो बलविंदर, विजय कुमार, नवदीप कलेर, मनिंदर वैली, राज धालीवाल, नूर चहल, उमंग शर्मा जैसे शानदार कलाकार लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर ‘दीया और बाती हम’ सीरियल से डेब्यू किया। इसमें उन्होंने संध्या राठी का किरदार निभाया। इस शो से वह रातों रात फेमस हो गईं। इसके बाद वह ‘कवच… महाशिवरात्रि’ में दिखाई दीं। साल 2018 में, उन्होंने ‘द रियल सोलमेट’ वेब सीरीज में भी काम किया। फिलहाल, वह ‘मंगल लक्ष्मी’ में नजर आ रही हैं। यह दो बहनों मंगल और लक्ष्मी की कहानी है। मंगल चाहती है कि उसकी बहन को ऐसा घर मिले जहां उसका सम्मान हो। शो कलर्स पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment