19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

कोच अमोल मजूमदार हर खिलाड़ी की ताकत को अच्छी तरह समझते हैं : स्नेह राणा

नई दिल्ली, 22 जुलाई । भारत की ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा ने लंबे प्रारूप में टीम के शानदार प्रदर्शन में उनके योगदान के लिए मुख्य कोच अमोल मजूमदार की सराहना की है। स्नेह राणा ने कहा कि कोच अमोल मजूमदार टीम में जो सकारात्मकता का माहौल लाते हैं, वो अविश्वसनीय है। कोच हर खिलाड़ी को अच्छी तरह से जानते और समझते हैं। अक्टूबर 2023 में, मजूमदार ने भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच का पद संभाला और तब से टीम ने अब तक खेले गए सभी तीन टेस्ट मैच जीते हैं। नवी मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ, मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और हाल ही में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने टेस्ट मैच जीते। स्नेह ने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में कहा, “जब भी हम सर से बात करने जाते हैं, तो उनका खिलाड़ी पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे आप टीम में कभी भी बात कर सकते हैं। अगर आपको कोई संदेह है, तो आप उनके पास जाकर अपनी बात शेयर कर सकते हैं। “वह हर खिलाड़ी की ताकत जानते हैं। उन्हें पता है कि कैसे खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकते हैं। वो हर खिलाड़ी को उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करते हैं।” चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत में 10 विकेट लेने वाली स्नेह ने टेस्ट मैचों में भारत की हालिया जीत के पीछे के कारणों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “इस प्रारूप में खेलना एक खिलाड़ी के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होता है। भारत में बहुत प्रतिभा है। इसलिए मुझे लगता है कि केवल गेंद के रंग में अंतर है, बाकी मानसिकता और कौशल एक जैसे होते हैं। “आपको बस अपने धैर्य में थोड़ा बदलाव करना होगा।,टेस्ट क्रिकेट में आपके धैर्य की परीक्षा होती है। साथ ही, पिछले साल से बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम समेत कई बदलाव किए हैं। इससे खिलाड़ी को यह भी पता चलता है कि उस स्तर पर प्रदर्शन कैसे करना है, साथ ही तीन या चार दिन क्रिकेट खेलने की तैयारी कैसे करनी है और उस मानसिकता को कैसे बनाना है।” स्नेह ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि टेस्ट क्रिकेट सबसे शानदार प्रारूप है। मैंने टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए इतने सालों तक इंतजार किया है। 2014 में भारतीय महिला टीम ने भारत में आखिरी टेस्ट मैच खेला था। लंबे अंतराल के बाद अब टेस्ट मैच हो रहे हैं। सभी उभरते क्रिकेटरों और जिन्होंने अभी-अभी खेलना शुरू किया है, उनके लिए मैं कहूंगी कि टेस्ट क्रिकेट अपने कौशल को दिखाने और सुधारने के लिए सबसे अच्छे प्रारूपों में से एक है।” स्नेह राणा का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंट महिला क्रिकेटरों को खेल के लंबे प्रारूप में खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading