October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

जालंधर में लगभग दो करोड़ रुपये कीमत की विदेशी करेंसी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब : जालंधर में लगभग ढाई करोड़ कैश के साथ क्रेटा कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 22 जुलाई | पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक क्रेटा कार से करीब 2.5 करोड़ की विदेशी करेंसी बरामद की है। चेकिंग के दौरान कार नंबर पीबी07 सीडी 5821 की तलाशी ली गई। देर रात पंजाब पुलिस ने कार चालक से पूछताछ की। पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई। आपको बता दें कि कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद पुलिस कार चालक को थाने ले आई। जांच में पता चला है कि कार होशियारपुर निवासी पुनीत सूद उर्फ ​​गांधी के नाम पर है। कार चालक के पास बरामद नकदी के कोई कानूनी दस्तावेज नहीं हैं। गिरफ्तारी के दौरान कार चालक और पुलिस अधिकारी के बीच विवाद भी हुआ। पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक इससे पहले भी दिल्ली में 10 करोड़ रुपए की नकदी के साथ पकड़ा गया था। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा कर सकती है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति से बरामद विदेशी मुद्रा का बाजार मूल्य करीब दो करोड़ रुपए है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और मामला अभी एजेंसियों को नहीं भेजा गया है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment