19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

Bigg Boss OTT 3 – अरमान-कृतिका मलिक के अश्लील वीडियो पर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ मेकर्स का जवाब, कहा- ‘क्लिप से की गई छेड़छाड़’

मुंबई, 23 जुलाई। कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ एक बार फिर विवादों में है। ‘अश्लील’ वायरल वीडियो के मामले पर मेकर्स ने मंगलवार को जवाब दिया। दरअसल, बिग बॉस के घर से यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दोनों इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर मेकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। रियलिटी शो के मेकर्स ने अपने जवाब में कहा कि इस वीडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है, यह फर्जी है। मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ और जियो सिनेमा के खिलाफ इस तरह के अश्लील कंटेंट बनाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस आयुक्त से अश्लीलता के चलते शो को तुरंत बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट को अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखाया गया। कायंदे ने कहा, ”इस शो को बच्चे भी देखते हैं। इसलिए इस शो को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। शो के प्रोड्यूसर्स और कंपनी के सीईओ के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। इस मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त से लिखित अनुरोध किया गया है।” मंगलवार को, जवाब में, जियो सिनेमा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाने वाले किसी भी कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोग्रामिंग स्टैंडर्ड और गाइडलाइंस का पालन करता है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ में ऐसा कोई कंटेंट नहीं था। वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में अश्लीलता शामिल करने के लिए उससे छेड़छाड़ की गई है। यह फर्जी है।” “हम जियो सिनेमा की इंटीग्रिटी और दर्शकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस फर्जी क्लिप का क्रिएशन और सर्कुलेशन गंभीर चिंता का विषय है। हमारी टीम जांच कर रही है और ‘बिग बॉस ओटीटी’ और जियोसिनेमा के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक कंटेंट बनाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेंगी।” ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो में इस समय एक्टर रणवीर शौरी, साई केतन राव, सना मकबूल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, शिवानी कुमार, कपल अरमान मलिक और कृतिका मलिक व नेजी कंटेस्टेंट्स के तौर पर दिखाई दिए। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ रात 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading