September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ का कहर, गढ़चिरौली में डूबे कई गांव, कच्छ में बही 15 गायें

महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ का कहर, गढ़चिरौली में डूबे कई गांव, कच्छ में बहीं 15 गायें

गढ़चिरौली, 24 जुलाई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। बाढ़ के चलते करीब 15 गांव पानी में डूब गए हैं। आवागमन में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गढ़चिरौली में भारी बारिश की वजह से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। बाढ़ का पानी कई गांवों के अंदर तक घुस गया है। इससे ग्रामीणों को खाने-पीने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं। बाढ़ के हालातों के चलते एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मार्गों को बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गुजरात के कच्छ में भी बाढ़ का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण अवड़ासा स्थित संघाना नदी में बाढ़ आ गई। इससे बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। बाढ़ की चपेट में आने से करीब 15 गायें नदी में बह गईं। गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने बाढ़ प्रभावित कई जिलों का हवाई निरीक्षण भी किया। सीएम भूपेंद्रभाई पटेल ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सौराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालातों का जायजा लिया। जामनगर और द्वारका जिलों के गांवों का हवाई निरीक्षण करने के बाद दोनों जिलों के अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की और राहत एवं बचाव उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, “भारी बारिश के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को तेजी के साथ काम करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि विस्थापित लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलें।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading