October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रांची में कुष्ठ रोग प्रभावित 256 परिवारों को मिला पक्का आशियाना, सीएम हेमंत ने सौंपी चाबी

रांची में कुष्ठ रोग प्रभावित 256 परिवारों को मिला पक्का आशियाना

रांची, 24 जुलाई। रांची में कुष्ठ रोग प्रभावित 256 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का फ्लैट उपलब्ध कराया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मुड़मा में 5.35 एकड़ में निर्मित आवासीय कॉलोनी ‘निर्मल आवास’ का मंगलवार को उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम के अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी। कॉलोनी में आवास मिलने पर कुष्ठ प्रभावित लाभार्थी काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि झुग्गी-झोपड़ी से निकलकर ऐसे पक्के मकान में रहेंगे। इस कॉलोनी का निर्माण झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी के जरिए कराया गया है और इस पर 35.24 करोड़ रुपए की लागत आई है। प्रत्येक फ्लैट में एक लिविंग रूम, एक बेडरूम, किचन, वॉशरूम के साथ बालकनी है। साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहन के पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति, चाहे वे किसी भी वर्ग-समुदाय के हों, जिस भी परिस्थिति में रह रहे हों, उन तक जनकल्याण की योजनाएं पहुंचाई जाए। आज सैकड़ों लोग अपने घर के मालिक बन रहे हैं। सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार गठन के चंद दिनों बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना ने दस्तक दी। उस वक्त हमारी सरकार ने झारखंडवासियों को सुरक्षित रखने के लिए एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देश के सामने रखा। राज्यवासियों के सहयोग से हमारी सरकार ने किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment