38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कर्नाटक : कबूतर को बचाने के प्रयास में करंट लगने से नाबालिग की मौत

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 24 जुलाई । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई। लड़का तार में फंसे कबूतर को बचाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जिले के हनुमानपुरा गांव में यह घटना बुधवार को घटी। मृतक की पहचान कक्षा छह के छात्र रामचंद्र (12) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लड़के ने बिजली के खंभे पर लगे हाईटेंशन तार पर एक कबूतर को फंसे हुए देखा। बहादुर लड़का कबूतर को बचाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया और खुद भी करंट लगने से झुलस गया। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव खंभे पर लटका रह गया। रामपुरा पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।

अन्य ख़बरें

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

Newsdesk

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading