November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत 21वीं सदी की उभरती महाशक्ति: डेविड लैमी

India emerging superpower of 21st century: UK Foreign Secretary

नई दिल्ली, 25 जुलाई । ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने बुधवार को कहा कि भारत 21वीं सदी की उभरती हुई महाशक्ति है और हरित परिवर्तन, नई प्रौद्योगिकियां, आर्थिक सुरक्षा तथा वैश्विक सुरक्षा जैसे विषयों पर दोनों देशों के साझा हित हैं। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक के नोएडा स्थित मुख्यालय के दौरे पर आए लैमी ने कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​से मुलाकात की और परिसर में स्थित एक इनोवेशन लैब का दौरा किया। लैमी ने कहा कि वह विदेश मंत्री बनने के बाद पहले महीने में ही भारत की यात्रा पर हैं क्योंकि “हमारी सरकार घरेलू स्तर पर सुरक्षा और समृद्धि के लिए ब्रिटेन को किस प्रकार जोड़ती है, इसका एक महत्वपूर्ण अंग ग्लोबल साउथ के साथ हमारे संबंधों को नए सिरे से स्थापित करना है”। इस दौरान भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून और दक्षिण एशिया के लिए ब्रिटिश व्यापार आयुक्त तथा पश्चिमी भारत के लिए उप उच्चायुक्त हरजिंदर कांग भी मौजूद थे। लैमी ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। मुक्त व्यापार समझौते की हमारी वार्ता साझा क्षमता को अनलॉक करने और बेंगलुरु से बर्मिंघम तक विकास लाने की हमारी महत्वाकांक्षा को दिखाती है। हरित संक्रमण, नई प्रौद्योगिकियों, आर्थिक सुरक्षा और वैश्विक सुरक्षा पर हमारे हित एक समान हैं।” मल्होत्रा ​​ने कहा कि एचसीएल टेक को ब्रिटेन के व्यवसायों और समग्र अर्थव्यवस्था के लिए डिजिटल परिवर्तन प्रवर्तक बनने पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होगा।” कैमरून के कहा, “हमारी तकनीकी साझेदारी ब्रिटेन की सेवाओं और व्यवसायों की दक्षता को बढ़ा रही है, साथ ही दोनों देशों को पारस्परिक लाभ भी पहुंचा रही है।” एचसीएल टेक ने 1998 में ब्रिटेन में अपना व्यवसाय शुरू किया था और अपनी उन्नत नवाचार प्रयोगशालाओं के साथ देश में एक मजबूत उपस्थिति स्थापित की है। कंपनी ब्रिटेन में शीर्ष 10 सॉफ्टवेयर और आईटी सेवा कंपनियों में शुमार है, जिसमें 3,300 से अधिक पेशेवर कार्यरत हैं।

अन्य ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सपा ने 2022 में जीती थी 6 में से 4 सीटें, क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध

Newsdesk

ओडिशा के गंजाम जिले में भूस्खलन से गांव तबाह, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Newsdesk

Leave a Comment