18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग मैच से पहले आत्मविश्वास से लबरेज़ हरमनप्रीत

पेरिस, 26 जुलाई। पेरिस में भारतीय पुरुष हॉकी टीम लगातार दूसरे ओलंपिक पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेगी। भारत 27 जुलाई को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी और टीम की तैयारियों पर भरोसा जताया। न्यूजीलैंड के बारे में बात करते हुए, भारतीय कप्तान ने कहा कि भारत के लिए वो एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी रहे हैं और पिछले साल भुवनेश्वर में विश्व कप में उनके 3-3 (4-5 शूटआउट) परिणाम की यादें इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक मजबूत चुनौती को दर्शाती है। हरमनप्रीत ने कहा, “हमने हमेशा न्यूजीलैंड को एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा है और अपनी टीम ब्रीफ के दौरान इस पर विस्तार से चर्चा की है। उनके खिलाफ विश्व कप मैच की याद दिलाना अच्छा है, इसलिए हम जानते हैं कि हम मैच के किसी भी बिंदु पर गति नहीं खो सकते हैं। हमारे लिए अच्छी शुरुआत करना और खेल के दौरान दबाव बनाए रखना महत्वपूर्ण है।” यहां पहुंचने से पहले यूरोप में भारतीय टीम ने स्विट्जरलैंड में 3-दिवसीय मानसिक कंडीशनिंग शिविर में भाग लिया है। साथ ही मलेशिया, नीदरलैंड, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ हाई-ऑक्टेन अभ्यास मैच खेले हैं, जिसका लाभ उन्हें ओलंपिक के मंच पर मिलेगा। कप्तान ने कहा, “पेरिस पहुंचने से पहले हमने कुछ बहुत अच्छे अभ्यास मैच खेले और स्विट्जरलैंड में एक टीम के रूप में अनुभव कुछ अनोखा था, जो हमने पहले कभी नहीं किया। हम अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं।” भारत को ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड के साथ एक ग्रुप में रखा गया है। भारत को अगर ओलंपिक के इतिहास में सबसे सफल पुरुष हॉकी टीम के रूप में अपना दबदबा कायम रखना है तो उसे अपने खेल में शीर्ष पर रहना होगा। हरमनप्रीत ने कहा, “यहां खेल गांव में माहौल बहुत अच्छा है। हमारे भारतीय दल के एथलीटों से मिलना और यह देखना कि हमारे दल में हमें कितना समर्थन मिल रहा है, काफी उत्साहजनक रहा और इससे हमें और भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading