November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सऊदी अरब में फंसा आंध्र प्रदेश का शख्स मंत्री के हस्तक्षेप के बाद वापस लौटा

अमरावती, 26 जुलाई । सऊदी अरब में फंसा आंध्र प्रदेश का शख्स शुक्रवार को अपने घर लौट आया। आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास और आईटी मंत्री नारा लोकेश के हस्तक्षेप के बाद व्यक्ति अपने घर पहुंचा। अंबेडकर कोनसीमा जिले के रहने वाले सरेला वीरेंद्र कुमार हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। वीरेंद्र ने उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए लोकेश और टीडीपी एनआरआई फोरम को धन्यवाद दिया। मंत्री लोकेश ने एनआरआई फोरम को वीरेंद्र की मदद करने का निर्देश दिया था। वीरेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपनी दुर्दशा को उजागर करते हुए एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया था। अंबेडकर कोनसीमा जिले के अंबाजीपेटा मंडल के इसुकापुडी गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें एक एजेंट ने धोखा दिया। उसने उन्हें कतर में नौकरी दिलाने का वादा किया था। 10 जुलाई को कतर पहुंचने के बाद उसे सऊदी अरब भेज दिया गया। वीरेंद्र ने शिकायत की कि उसे रेगिस्तान में ऊंट चराने का काम करने के लिए कहा गया, लेकिन उसे कोई बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गईं। उसने वीडियो के माध्यम से अपनी परेशानियों के बारे में बताया। उसने मंत्री से अपील की थी कि यदि उसकी मदद नहीं की गई तो वह मर जाएगा। मंत्री ने वीरेंद्र कुमार की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और मदद करने का वादा किया था। मंत्री ने पोस्ट किया था, “वीरेंद्र, हम आपको सुरक्षित घर वापस लाएंगे! चिंता मत करो!” वीरेंद्र आंध्र प्रदेश के दूसरे व्यक्ति हैं जिन्हें राज्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद इस महीने बचाया गया है। इससे पहले कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने शिवा की मदद की थी। एक एजेंट के धोखा देने के बाद शिवा फंस गया था।

अन्य ख़बरें

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, ‘हाइलो ओपन’ जीतकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment