November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शिक्षा और रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से भारत की वृद्धि दर को मिलेगी रफ्तार : रोनी स्क्रूवाला

Rs 2 lakh crore for education, employment a game changer for India's growth: Ronnie Screwvala

नई दिल्ली, 27 जुलाई। आम बजट 2024-25 की तारीफ करते हुए देश के बड़े निवेशक और उद्योगपति रोनी स्क्रूवाला ने शनिवार को कहा कि शिक्षा और रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित करना देश के समग्र विकास के लिए गेम चेंजर साबित होगा। बजट में शिक्षा, रोजगार और स्किल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो कि सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है। स्क्रूवाला ने कहा कि रोजगार, स्किल और सूक्ष्म, लघु और मध्यम एंटरप्राइजेज (एमएसएमई) सेक्टर में फोकस किए जाने के कारण देश के आर्थिक विकास को सहारा मिलेगा और इससे अगले एक दशक में 100 मिलियन से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सरकार के मुताबिक, नए बजट में एमएसएमई सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इससे कार्यबल के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे। बजट में मध्यम वर्ग के लिए भी काफी कदम उठाए गए हैं, जिससे देश के विकास को बढ़ावा मिल सके। एडटेक प्लेटफॉर्म अपग्रेड के सह-संस्थापक और चेयरमैन स्क्रूवाला के कहा कि सरकार ने खर्च में रक्षा, ग्रामीण भारत, शिक्षा और कृषि को टॉप पांच में प्राथमिकता दी है। यह भारत के डेमोग्राफिक डिविडेंड को भुनाने के सही तरीके हैं। इंटर्नशिप और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को बजट में महत्व दिए जाने से भारत के विकास में मदद मिलेगी। वहीं, उन्होंने लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) के मुद्दे पर कहा कि भारत में कैपिटल गेन टैक्स अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। नए टैक्स नियमों के तहत एलटीसीजी 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (एसटीसीजी) 20 प्रतिशत हो गया है, जो कि पहले 15 प्रतिशत था। हांगकांग, सिंगापुर और यूएई टैक्स हैवन जैसे देशों को छोड़ दिए जाए तो भारत में कैपिटल गेन टैक्स वैश्विक स्तर पर काफी कम है।

अन्य ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सपा ने 2022 में जीती थी 6 में से 4 सीटें, क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध

Newsdesk

ओडिशा के गंजाम जिले में भूस्खलन से गांव तबाह, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Newsdesk

Leave a Comment