36.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

फिरोजपुर में अवैध हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर, 29 जुलाई। फिरोजपुर सीआईए पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने तीन अवैध पिस्टल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखप्रीत, इकबाल, मेवा और लखप्रीत के तौर पर हुई है। चारों आरोपी जिला फिरोजपुर के ही रहने वाले हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद हुई है। एसपी रणधीर कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों पर पहले भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है, पूछताछ जारी है। पुलिस पूछताछ में ही निकलकर सामने आएगा कि इनके पास से जो अवैध हथियार बरामद हुए हैं, वो आरोपियों के पास कहां से आए, और इसके पीछे क्या मंशा थी। आगे कौन सी घटना को अंजाम देने वाले थे। एसपी रणधीर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शातिर हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों पर एनडीपीएस, लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी सुखप्रीत पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। इकबाल पर दो मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, इन आरोपियों से पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। एसपी अनुसार, दो पिस्टल 32 बोर और एक पिस्टल ब्रेटा (इटली) अवैध हथियार बरामद हुआ है। बता दें कि फिरोजपुर की एसएसपी सौम्या मिश्रा के नेतृत्व में हथियारों के दम पर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सौम्या मिश्रा ने इसके लिए जिले में कई टीमें गठित की हैं। सौम्या मिश्रा की मुहिम अब रंग लाने लगी है। बीते कुछ दिनों में पुलिस द्वारा चोरी, लूटपाट करने वाले करीब एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए।

अन्य ख़बरें

इंजन था पस्त, फिर भी सफर पर था ‘क्रूज’! बरगी हादसे में बड़ा खुलासा, तीन अधिकारी तलब

Newsdesk

चिलचिलाती धूप में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता और पर्यावरण प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं कीं चाक-चैबंद

Newsdesk

40 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद विष्णु पटेल सेवानिवृत्त नगर निगम के 11 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading