July 28, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

भारत बनाम श्रीलंका : टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज

पल्लेकेले, 30 जुलाई। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारत की नजर एक तरफ सीरीज में क्लीन स्वीप करने की होगी तो वहीं श्रीलंका जीत के साथ वनडे सीरीज खत्म करना चाहेगा। टी20 विश्व चैंपियन टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही इस सीरीज में मेजबान टीम को पछाड़ा है। हालांकि श्रीलंका ने बल्ले के साथ दमखम जरूर दिखाया है लेकिन वो इसे जीत में तब्दील नहीं कर पाए। इसका सबसे बड़ा कारण है कि मेजबान टीम के बल्लेबाज शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं लेकिन अचानक विकेटों की झड़ी लगने के कारण टीम ने पहला मुकाबला जीत की दहलीज पर आकर गंवा दिया। पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस इस समय अच्छी लय में हैं और टीम को उनसे आखिरी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। साथ ही श्रीलंका के गेंदबाजों को भी सटीक लाइन लेंथ अपनानी होगी। मथीशा पथिराना टीम इंडिया के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल पर एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई लगातार प्रभावित कर रहे हैं, जबकि रियान पराग को इस मैच में मौका मिलता है या नहीं, ये देखना भी दिलचस्प होगा। दूसरे टी20 में उन्होंने गेंद से दमदार प्रदर्शन किया था। पल्लेकेले स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है लेकिन धीरे-धीरे यहां बल्लेबाजों को भी लाभ मिलता है। जबकि स्पिन गेंदबाजों को भी यहां टर्न मिल रही है। ऐसे में पिच फैक्टर मुकाबले के नतीजों को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा। बता दें, भारत-श्रीलंका तीसरा मैच बारिश की वजह से बाधित हो सकता है। 30 जुलाई को पल्लेकेले में बारिश होने की 55-60 प्रतिशत संभावना है। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 43 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में डीएलएस मेथड की वजह से भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3 मैच की टी 20 सीरीज के बाद 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 श्रीलंका : पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना। भारत: संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत, रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

अन्य ख़बरें

खेल मंत्री मांडविया ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पदक जीतने पर ईशा सिंह और मनु भाकर को बधाई दी

Newsdesk

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

असम: कारखाना विस्फोट में 4 श्रमिकों की मौत के बाद 5 गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading