23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

केजरीवाल के गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया ब्लॉक का जंतर मंतर पर हल्ला बोल

नई दिल्ली, 30 जुलाई । इंडिया ब्लॉक के नेता मंगलवार को जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल में उनके स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। इंडिया एलायंस का यह विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर पर दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस विरोध प्रदर्शन की रणनीति पहले ही तैयार कर ली गई थी और बीते 26 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और लगातार उनका शुगर लेवल नीचे गिर रहा है और वह कोमा में भी जा सकते हैं। उन्होंने बताया था कि इसके विरोध को लेकर इंडिया गठबंधन 30 जुलाई को जंतर मंतर पर हल्ला बोल करेगी। संदीप पाठक के मुताबिक, 3 जून से लेकर 7 जुलाई तक जेल में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 34 बार 50 के नीचे गया है। यह बेहद ही चिंताजनक है। उनकी बिगड़ती तबीयत को लेकर लाखों-करोड़ों लोग परेशान हैं लेकिन बीजेपी और एलजी इस बात को नहीं समझ रहे हैं। संदीप पाठक ने बताया कि स्पेशल पीएमएलए कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है। पीएमएलए के मामले में ऐसे ही जमानत नहीं मिलती है। इसमें जब यह साफ हो जाता है कि आरोपी के खिलाफ कोई गड़बड़ियां नहीं पाई गई हैं तब जमानत दी जाती है। उन्होंने कहा है कि जब यह साफ हो गया कि अब ईडी से जमानत मिलने वाली है तब केजरीवाल को सीबीआई से साजिशन गिरफ्तार करवा लिया गया। इसे देखकर लगता है कि इन जांच एजेंसियों का लक्ष्य न्याय दिलाना नहीं बल्कि प्रताड़ित करना है। संदीप पाठक ने कहा है कि 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल होगा। अरविंद केजरीवाल राजनीतिक बंदी हैं और उन्हें जेल में डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वह ना ही डरेंगे और ना ही झुकेंगे। उन्होंने कहा कि आज सवाल केवल आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का नहीं, देश का है। आज तानाशाह की तानाशाही रोककर देश को बचाने का सवाल है। इस तानाशाही को रोकने और देश बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी दल 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर जुटेंगे।

अन्य ख़बरें

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

आतरवानी में इको विकास समिति की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को वितरित की गईं सोलर झटका मशीनें

Newsdesk

Leave a Comment