November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में बादल फटा, दुकानें और घर क्षतिग्रस्त हुए

Cloudburst damages shops, houses in Himachal's Parvati Valley

Himachal’s Parvati Valley, 30 जुलाई । हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में मंगलवार सुबह बादल फट गया। इससे पॉपुलर ट्रेकिंग डेस्टिनेशन तोश में कई दुकानें, घर और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गए। तोश में कई बौद्ध मंदिर और मठ भी हैं। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बादल फटने की घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। एक निवासी ने बताया कि बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। अचानक आई बाढ़ के कारण कई बाग-बगीचे भी नष्ट हो गए हैं। विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नकथान को जोड़ने वाले रोड और पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता ने एक्स पर लिखा, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार और प्रशासन का कोई प्रतिनिधि अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है।” उन्होंने कहा, “सरकार को नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। प्रभावित परिवारों को सहायता देने समेत जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करना चाहिए।” पार्वती घाटी में खूबसूरत गांवों की भरमार है। घाटी में घूमने लायक कुछ जगहों में कसोल और खूबसूरत तोश और मलाना शामिल हैं। बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य ख़बरें

यूपी 2027 चुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सपा ने 2022 में जीती थी 6 में से 4 सीटें, क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध

Newsdesk

ओडिशा के गंजाम जिले में भूस्खलन से गांव तबाह, कई लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Newsdesk

Leave a Comment