October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

यूपी विधानसभा में शिवपाल का पलटवार, कहा- आपके उपमुख्यमंत्री देंगे गच्चा

लखनऊ, 30 जुलाई । उत्तर प्रदेश विधानसभा में सत्र के दूसरे दिन सदन में व्यंगात्मक नजारे देखने को मिले। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव पर कटाक्ष किया। फिर शिवपाल ने भी पलटवार किया और कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी और आपके उपमुख्यमंत्री आपको गच्चा देंगे। मुख्यमंत्री योगी ने सदन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई दी और कहा कि आपने चाचा को गच्चा दे दिया। चाचा हमेशा ऐसे ही मात खाता है, क्योंकि भतीजा चाचा से भयभीत रहता है। शिवपाल और अखिलेश पर मुख्यमंत्री के इस तंज से पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। इस पर सपा विधायक शिवपाल ने स्पीकर महाना से कहा कि तीन साल हम आपके संपर्क में रहे। गच्चा तो आपने भी दिया है। अब देख लीजिएगा 2027 में सपा फिर से आएगी। शिवपाल ने फिर सरकार में हो रहीं खींचतान को लेकर योगी पर पलटवार किया और कहा, आपके डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं, वो आपको फिर गच्चा देंगे। शिवपाल के इस बयान पर योगी भी मुस्कुरा दिए। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। शिक्षा मित्रों को अभी 10,000 रुपए महीने मानदेय मिलता है। सपा सरकार के समय 3500 मानदेय मिलता था, भाजपा सरकार ने 2017 में मानदेय बढ़ाकर 10,000 रुपए किया था। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्कूलों में रसोइयों को सपा सरकार में सिर्फ 500 रुपए का मानदेय मिलता था। 2022 में हमारी सरकार ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 2 हजार रुपये किया। रसोइयों ने कोरोना काल में बेहतर कार्य कर शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया। आंगनबाड़ी-रसोइयों की अतिरिक्त आमदनी की भी व्यवस्था की। हर ग्राम सभाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया। सुल्तानपुर की बीसी सखी ने 16 लाख से अधिक का कमीशन कमाया। सरकार आने वाले दिनों में बेहतरीन कार्य करने वालों को बेहतरीन पैकेज दिलाने का काम करेगी। ज्ञात हो कि आज यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। आज विधानसभा और विधान परिषद में अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment