September 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

देवोलीना भट्टाचार्जी ने तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद, शेयर की तस्वीरें

Devoleena Bhattacharjee

मुंबई, 30 जुलाई। ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने तिरुपति देवस्थानम मंदिर गई, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में वह पीले रंग की सलवार कमीज में दिख रही है। एक दोस्त के साथ बैठी हैं और बेतकल्लुफी से फोटो क्लिक करा रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के जियोटैग में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को टैग कर कैप्शन में गोविंदा गोविंदा लिखा। बता दें कि प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर, आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) एक स्वतंत्र सरकारी ट्रस्ट है जो तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों का प्रबंधन करता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों ‘छठी मैया की बिटिया’ शो में माता छठी के किरदार में है। शो में अनाथ वैष्णवी (एक्ट्रेस वृंदा दहल) की कहानी है। वह छठी मैया को अपनी मां के रूप में मानती है। छठी मैया अपने भक्तों की जीवन भर रक्षा करती हैं और उनका मार्गदर्शन करती हैं। इस शो में सारा खान, जया भट्टाचार्य, वृंदा दहल और आशीष दीक्षित भी हैं। ‘छठी मैया की बिटिया’ सन नियो पर प्रसारित होता है। देवोलीना कोरियोग्राफर बनना चाहती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सीजन 2’ से की थी। इसके बाद वह इमेजिन टीवी के शो ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ में नजर आईं। इसमें उन्होंने गुरबानी ढिल्लों का रोल निभाया, लेकिन लोकप्रियता उन्हें ‘साथ निभाना साथिया’ से मिलीं। 5 साल तक देवोलीना ने गोपी बहू के किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज किया। वह साल 2020 में ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचीं। उन्होंने ‘बिग बॉस 14’ में एक प्रॉक्सी कंटेस्टेंट के रूप में प्रवेश किया था। इसके बाद जून 2022 में उन्होंने रेणुका शहाणे की शॉर्ट फिल्म ‘फर्स्ट सेकंड चांस’ में काम किया। देवोलीना एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ ज्वेलरी डिजाइनर और ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई

Newsdesk

श्रीकृष्ण से मिली सीख पर बोलीं सोनाक्षी बत्रा, ‘भगवान ने कई भूमिकाएं निभाईं, फिर भी खुद को नहीं खोया

Newsdesk

नेपाल में भयानक बाढ़ के बाद तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading