18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जांच रिपोर्ट आते ही होगी दोषियों पर कार्रवाई, कोचिंग सेंटर ने किया था नाले पर अतिक्रमण : आतिशी

नई दिल्ली, 31 जुलाई । दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय ने ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर कई अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि अनियमितता बरतने वाले कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जांच रिपोर्ट आते ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आतिशी ने कहा, ”अंतरिम जांच रिपोर्ट आ गई है और एमसीडी की ओर से प्रारंभिक रिपोर्ट भी पेश कर दी गई है। कोचिंग सेंटर की घटना को लेकर 2 प्रमुख बातें जो सामने आईं, वो ये थीं कि उस इलाके में जलभराव का कारण नाला है। वहां के सभी कोचिंग सेंटरों ने इस पर अतिक्रमण कर लिया था, जिसके कारण पानी नाले में नहीं जा रहा था। दूसरी बात यह है कि जिस तरह से कोचिंग सेंटर बेसमेंट में कक्षाएं चला रहे थे और लाइब्रेरी स्थापित की गई थी, वह 100 प्रतिशत अवैध था।” आतिशी ने बताया कि जो जूनियर इंजीनियर वहां नाले के लिए जिम्मेदार था और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई अतिक्रमण नहीं है, उस जूनियर इंजीनियर को एमसीडी से स्थायी रूप से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही सहायक इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। 6 दिन में मजिस्ट्रेट रिपोर्ट आएगी और जो भी जिम्मेदार होंगे, उन्हें एमसीडी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन कोचिंग सेंटरों ने नालों पर कब्जा कर रखा था, उन अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया गया है। जो कोचिंग सेंटर बेसमेंट में क्लास चला रहे थे और लाइब्रेरी बना रहे थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है पिछले 3 दिनों से एमसीडी के अधिकारी लगातार कोचिंग सेंटर की जांच कर रहे हैं और लापरवाही और गड़बड़ी पाए जाने पर उन्हें सील किया जा रहा है। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, “हम छात्रों की मांगों को सुनेंगे, हम जल्द ही उनके साथ बैठक करेंगे और उसके बाद हम उनकी मांगों को लेकर नियम बनाएंगे जिसे दिल्ली सरकार पास करेगी और एमसीडी के हर विभाग में इसे लागू किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading