22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकराष्ट्रीय

हापुड़ में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश, कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा

हापुड़ 1 August | हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर कांवड़िये झूमते हुए अब घर लौटने लगे हैं। उनके स्वागत में जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं जहां उनके विश्राम के लिए प्रदेश की योगी सरकार के साथ ही साथ निजी संस्थाओं के द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है। इसी बीच हापुड़ में कांवड़ यात्रियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया। हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर एक जगह जमा हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किये जाने से शिव भक्तों में खुशी की लहर देखी गई। बाबू अंसारी ने कहा कि गर्मी बहुत अधिक है। भोले बहुत दूर से आ रहे हैं। हम कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, “हमारा इतिहास रहा है कि हम मिलजुल कर रहने वाले लोग हैं। भोले के बारे में लोग गलत गलत बात करते हैं। हमारी दुआ है कि हर साल इनकी यात्रा निकलती रहे, और हम उनकी सेवा करते रहे। देश सदियों-सदियों से भाईचारे का देश रहा है और उसी का हम पालन कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हमने अपने शिविर में भोले के लिए दवाइयों की व्यवस्था भी की है। भाईचारे का संदेश देने के लिए हमने पुष्प वर्षा की है। हम चाहते हैं कि जैसे हम सदियों से एक साथ रहे हैं, वैसे ही आगे भी हमारे बीच रिश्ता बना रहे। हमारे साथ अन्य लोग भी हैं जो इस सेवा में लगे हुए हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के किनारे मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में पुष्प लिए खड़े हैं और यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading