19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

फ्रेंडशिप डे से पहले एक साथ आए ‘इश्कबाज’

फ्रेंडशिप डे से पहले एक साथ आए 'इश्कबाज' के कलाकार

नई दिल्ली, 1 अगस्त : फ्रेंडशिप डे से पहले रोमांटिक ड्रामा शो ‘इश्कबाज’ के कलाकार- सुरभि चंदना, मानसी श्रीवास्तव, श्रेनु पारिख और कुणाल जयसिंह एक साथ नजर आए। सभी एक दूसरे से मिलकर काफी खुश थे। इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स वाली मानसी ने अपने बेस्ट फ्रेंड्स संग एक ग्रुप सेल्फी शेयर की। तस्वीर में मानसी कैजुअल रेड टी और ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम जींस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। सुरभि ने ब्लैक टैंक टॉप पहना था और इसे शॉर्ट डेनिम स्कर्ट के साथ पेयर किया था। कुणाल ब्लू हाफ स्लीव्ड टी और ब्लू डेनिम जींस में काफी अच्छे लग रहे थे। मानसी ने 1999 की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ के गाने ‘एबीसीडी’ की धुन रील में लगाई। वहीं, सुरभि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मानसी की पोस्ट को फिर से शेयर किया। उन्होंने कैप्शन दिया: “हाहाहाहाहा हमें बयां करने के लिए सबसे अच्छा गाना।’ इस बीच, निजी जीवन की बात करें तो सुरभि ने 2 मार्च को राजस्थान के जयपुर में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी कर ली। वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2009 में सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक कैमियो के साथ अपना टीवी डेब्यू किया था। चार साल के अंतराल के बाद, उन्होंने ‘एक ननद की खुशियों की चाबी… मेरी भाभी’ शो में सुजैन का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने ‘क़ुबूल है’ में हया का किरदार अदा किया। सुरभि ‘दिल बोले ओबेरॉय’, ‘संजीवनी’ और ‘नागिन 5’ जैसे शो का हिस्सा रही हैं। वह आखिरी बार शो ‘शेरदिल शेरगिल’ में नजर आई थीं। दूसरी ओर, मानसी फिलहाल शो ‘मैं हूं साथ तेरे’ में नजर आ रही हैं।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading