40.6 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

मैं गर्व से खुद को पहाड़न कहती हूं: रुबीना दिलैक

मुंबई, 2 अगस्त । अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने कहा कि वह गर्व से खुद को ‘पहाड़न’ कहती हैं और उन्हें अपनी परंपराओं पर नाज है। शिमला की रहने वाली रुबीना ने इंस्टाग्राम पर अपने गृहनगर में हुई एक शादी की तस्वीरें शेयर कर पहाड़ी परंपरा से जुड़ाव की कहानी साझा की। तस्वीरों में उन्‍हें अपने परिवार के साथ पारंपरिक “हिमाचली” डांंस करते हुए देखा जा सकता है। अपनी जड़ों पर गर्व करते हुए रुबीना ने लिखा, “मेरा हमेशा अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़ाव रहा है, और मैं गर्व से खुद को पहाड़न कहती हूं।” अभिनेत्री ने पारिवारिक समारोह से कुछ क्लोज-अप तस्वीरें भी शेयर कीं। इसके लिए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, “जुलाई में शादी।” रुबीना ने अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी की है। 34 वर्षीय अभिनेत्री दो बच्चों की मां हैं। उन्‍होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट से ग्लैमर की दुनिया में अपनी यात्रा शुरू की। वह दो स्थानीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीत चुकीं हैं। उन्‍हाेंने 2006 में मिस शिमला का खिताब अपने नाम किया था। रुबीना ने टीवी में ‘छोटी बहू’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो उनके लिए एक सफल शो साबित हुआ। इसके बाद वह ‘सास बिना ससुराल’, ‘पुनर्विवाह – एक नई उम्मीद’, ‘देवों के देव…महादेव’ और ‘जीनी और जूजू’ जैसे शो में काम करती हुईं नजर आईं। छोटी बहू के बाद उनका दूसरा सबसे हिट शो ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ रहा। इसमें उन्‍होंने विवियन डीसेना के साथ एक ट्रांस महिला का किरदार निभाया था। अभिनेत्री ने ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन में भाग लिया जहां वह विजेता बनकर उभरीं। रुबीना ने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के 12वें सीजन और ‘झलक दिखला जा 10’ में भी हिस्सा लिया। 2022 में उन्होंने ‘अर्ध’ से अपनी फिल्मी यात्रा शुरू की, जिसमें राजपाल यादव और हितेन तेजवानी जैसे मंझे कलाकार उनके साथ थे।

अन्य ख़बरें

मॉडलिंग की चमक-धमक और ‘बाबूजी गर्ल’ का टैग, आश्रम से मिला इंडस्ट्री का रास्ता

Newsdesk

पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील

Newsdesk

‘आप’ को ‘जोर का झटका’, इन सांसदों ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान, राघव चड्ढा ने गिनाए नाम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading