November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

भोपाल में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश शुरू

भोपाल, 2 अगस्त। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रमुख इलाके महाराणा प्रताप नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े 5.25 लाख की लूट हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को मार्बल कारोबारी का बेटा अहमद रजा बैंक से रकम निकालकर दुकान जा रहा था। इसी दौरान महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र के कीलन देव चौराहे के पास दो बदमाशों ने उससे रकम लूट ली। उसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। लूट का शिकार हुए रजा के पिता की बात मानें तो उनका बेटा अपने एक साथी के साथ बैंक से रकम निकालकर लौट रहा था। मगर, रास्ते में उसका दोस्त अलग हो गया। उसके बाद यह लूट की वारदात हुई है। इसलिए, शक इस बात का है कि जो बेटे का दोस्त है, वह भी लुटेरों में शामिल हो सकता है। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और उसने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपियों की घेराबंदी के भी प्रयास जारी हैं। राजधानी के पॉश इलाके में हुई इस लूट की वारदात को लेकर अपराधियों के बढ़ते हौसलों का खुलासा हो रहा है। रजा के पिता का कहना है कि लूट की वारदात की सूचना मिलते ही कुछ मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

Leave a Comment