October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

वायनाड पहुंचे मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, बचाव टीम का बढ़ाया मनोबल

वायनाड, 3 अगस्त। केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते आए भूस्खलन में अब तक 308 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मलबे में दबे शवों को निकालने का काम जारी है। इस बीच मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मोहनलाल भूस्खलन प्रभावित मुंदक्कई क्षेत्र पहुंचे। मोहनलाल 122 टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। उन्होंने सेना की वर्दी पहने बचाव कार्यों में शामिल सभी कर्मियों का मनोबल बढ़ाया और अधिकारियों से बात की। साथ ही राहत और बचाव कार्यों का भी जायजा लिया। इसके अलावा, वह मैप्पाडी में स्थित बेस कैंप पहुंचे और सुरक्षा बलों से मुलाकात की। यही नहीं, उन्होंने चुरलमाला में बचाव दल के साथ बातचीत की। रक्षा बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वयंसेवकों के 1,500 से ज्यादा कर्मियों वाली बचाव टीम ने शनिवार सुबह चार सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंदक्कई और पुंचिरीमाडोम में अभियान शुरू किया। अब तक 146 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि 74 की पहचान होनी बाकी है। मृतकों में 30 बच्चे भी शामिल हैं। मलबे से बड़ी संख्या में क्षत-विक्षत शरीर के अंग भी बरामद किये गए हैं। यहां लगभग 100 राहत शिविर हैं, जिनमें लगभग 9,500 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 84 लोग भर्ती हैं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment