23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

चौथे स्थान पर रही मनु भाकर, पदक हैट्रिक का सपना टूटा

पेरिस, 3 अगस्त। भारत की मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला शनिवार को महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर आने के साथ थम गया। मनु भाकर ने इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। मनु शुरू में पिछली विश्व रिकॉर्ड धारक (25 मीटर पिस्टल), हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ तीसरे स्थान पर थीं, लेकिन शूट-ऑफ श्रृंखला में दो अंक गंवाने से मनु चौथे स्थान पर फिसल गयी जबकि हंगरी की खिलाड़ी पोडियम पर रहीं। दक्षिण कोरिया के यांग जिइन ने 37 अंकों (शूट-ऑफ के माध्यम से 4-1) के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि फ्रांसीसी निशानेबाज केमिली जेड्रेजेवस्की को रजत पदक मिला। शुक्रवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर रहने के बाद मनु ग्रीष्मकालीन खेलों में अपने तीसरे फाइनल में पहुंच गईं। कोई भी अन्य भारतीय निशानेबाज एक ओलंपिक में एक से अधिक फाइनल में नहीं पहुंचा है, और केवल अभिनव बिंद्रा ने तीन खेलों में भारत के लिए तीन ओलंपिक शूटिंग फाइनल में जगह बनाई है। शनिवार को, शूट-ऑफ के बाद, मनु 60-शॉट क्वालिफिकेशन राउंड में 590-24x अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। प्रिसिजन चरण में उन्होंने 294 का स्कोर किया जबकि रैपिड भाग में 296 का स्कोर किया।

अन्य ख़बरें

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

मुंबई इंडियंस ने कोचिंग सेटअप काे दिया ‘नया लुक’, पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment