September 13, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद मनु भाकर ने बताया आगे का प्लान

पेरिस, 3 अगस्त। ओलंपिक के इतिहास में मनु भाकर ने जो भारत के लिए किया है, वह अभूतपूर्व है। भारत के लिए इससे पहले ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीते, अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में पहला स्वर्ण पदक जीता और नीरज चोपड़ा ने पहली बार एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता, लेकिन मनु की उपलब्धि बहुत खास रही। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते और तीसरे मेडल से बहुत नजदीक आकर चूक गईं। यह एक भारतीय खिलाड़ी की ओर से व्यक्तिगत तौर पर ओलंपिक में किया गया बहुत प्रभावशाली प्रदर्शन है। मनु ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि वह 25 मीटर एयर पिस्टल महिला इवेंट में पदक नहीं जीतने से निराश हैं, लेकिन उन्हें खुशी है कि वह दो मेडल लेकर भारत जा रही हैं। उनके पास अब बहुत बड़ी प्रेरणा और ऐसी उपलब्धियां हैं, जिनको वह अगले ओलंपिक में लेकर जा सकती हैं। मनु ने कहा, फाइनल में मेरा प्रदर्शन मेडल लाने के लिए पर्याप्त नहीं था। मैं लगातार कठिन मेहनत करती रहूंगी। इससे भी बेहतर प्रदर्शन करूंगी, चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े। मेरे लिए, टोक्यो ओलंपिक से पेरिस ओलंपिक की यात्रा इमोशनल, फिजिकल और तकनीकी दृष्टि से कम से कम पांच साल के अंतराल जैसी रही है। मनु ने अपनी मानसिक यात्रा के बारे में बताया, अब मैं हार से ज्यादा दूसरी चीजों पर फोकस करती हूं। भगवान पर यकीन करती हूं और जिंदगी के प्रति सकारात्मक हूं। मनु ओलंपिक की तैयारी में काफी समय से भारत से बाहर हैं, और वह भारत का खाना बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने दो मेडल जीतने के बाद आगे के प्लान पर बात करते हुए कहा, “सबसे पहले मैं आराम से बैठकर अपने गेम का आकलन करूंगी। एनालिसिस के बाद अपने गेम को और बेहतर समझना चाहूंगी। इसके अलावा, मैं भारत का खाना बहुत मिस कर रही हूं। मैं यहां 10 दिन से हूं। इससे पहले ओलंपिक की तैयारियों के चलते काफी समय से देश से बाहर हूं।” मनु ने कहा कि उनकी मां उनके लिए पसंदीदा खाना बनाएंगी। वह अपनी मां के हाथ का खाना बहुत मिस कर रही हैं। मनु ने कहा कि वह अपने माता-पिता और भाई से बहुत प्यार करती हैं।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading