November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें, लोग घर के बाहर अंतिम संस्कार करने को मजबूर

 भोपाल, 6 अगस्त। मध्य प्रदेश में जारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई स्थानों पर नदी नालों पर पानी होने पर लोग ट्यूब आदि का सहारा लेने को मजबूर हैं। बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है, वहीं लोगों को अंतिम संस्कार तक में भी दिक्कत आ रही है। राज्य में बीते एक सप्ताह से सामान्य से भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते जल स्रोतों का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है और जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण निचली बस्तियों में भी पानी भरा है। जल स्रोत को पार करने के लिए लोग जिंदगी को जोखिम में डालकर पैदल या ट्यूब आदि की मदद ले रहे हैं। नर्मदापुरम में देनवा नदी को लोग जिंदगी जोखिम में डालकर ट्यूब की मदद से पार कर रहे हैं। इतना ही नहीं बारिश के चलते लोगों को अंतिम संस्कार में भी दिक्कतें आ रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों से बारिश के कारण अंतिम संस्कार जैसे कार्यों में आ रही दिक्कतों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई स्थानों पर तो लोगों को अंतिम संस्कार के लिए नदियां तक पार करनी पड़ रही हैं। भिंड जिले के ऐंडोरी गांव के मनोहरपुरा में एक व्यक्ति को अपने पिता का अंतिम संस्कार घर के बाहर ही करना पड़ा, क्योंकि श्मशान घाट तक पहुंचना आसान नहीं था। नारायण के पिता चंद्रभान का बीते रोज निधन हो गया था। बारिश के कारण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक पहुंचना आसान नहीं था। ऐसी में नारायण ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों से अंतिम संस्कार को लेकर चर्चा की। सभी ने मिलकर तय किया कि शव को ज्यादा वक्त तक घर में रखना उचित नहीं होगा और श्मशान घाट तक पहुंचना भी आसान नहीं है। ऐसी स्थिति में घर के बाहर ही टीन का शेड लगाया गया और उसके नीचे पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। राज्य के बड़े हिस्से में कहीं रुक-रुक कर तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और जल निकासी के लिए गेट खोलने पड़ रहे हैं। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इन जल स्रोतों के करीब रहने वाले लोगों की भी मुसीबतें बढ़ीं हैं। वहीं जल स्रोतों का नजारा देखने पहुंच रहे लोगों को भी प्रशासन की ओर से सचेत किया जा रहा है। –आईएएनएस एसएनपी/एफजेड

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment